Advertisements

संकल्प मंत्र हिंदी में | Sankalp Mantra in Hindi

नमस्कार मित्रों, इस पोस्ट में हम आपको Sankalp Mantra in Hindi देने जा रहे हैं, आप इसे नीचे पढ़ भी सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं और आप यहां से बजरंग बाण Pdf Download कर सकते हैं।

 

 

 

Sankalp Mantra in Hindi

 

 

 

 

 

 

 

हिन्दू धर्म में संकल्प मंत्र की विशेष मान्यता है। जब किसी पूजा – पाठ या अनुष्ठान की शुरुआत की जाती है तो संकल्प लेना बहुत ही फलदायी होता है और उसी समय संकल्प मंत्र पढ़ा जाता है।

 

 

 

बिना संकल्प के पूजा करना अशुभ होता है और इसका कोई फल नहीं मिलता है, तो चलिए अब नीचे संकल्प मंत्र को पढ़ लेते हैं।

 

 

 

संकल्प कैसे लें ? 

 

 

हाथ में जल, फूल और चावल ( अक्षत ) और सिक्का लें और फिर नीचे दिए गए मंत्र को बोलें।

 

 

 

 

ॐ विष्णुर्विष्णुर्विष्णु:, ॐ अद्य ब्रह्मणोऽह्नि द्वितीय परार्धे श्री श्वेतवाराहकल्पे वैवस्वतमन्वन्तरे, अष्टाविंशतितमे कलियुगे, कलिप्रथम चरणे जम्बूद्वीपे भरतखण्डे भारतवर्षे पुण्य (अपने नगर/गांव का नाम लें) क्षेत्रे बौद्धावतारे वीर विक्रमादित्यनृपते : 2071, तमेऽब्दे प्लवंग नाम संवत्सरे दक्षिणायने ……. ऋतो महामंगल्यप्रदे मासानां मासोत्तमे ……. मासे …… पक्षे …….. तिथौ ……. वासरे (गोत्र का नाम लें) गोत्रोत्पन्नोऽहं अमुकनामा (अपना नाम लें) सकलपापक्षयपूर्वकं सर्वारिष्ट शांतिनिमित्तं सर्वमंगलकामनया- श्रुतिस्मृत्योक्तफलप्राप्त्यर्थं मनेप्सित कार्य सिद्धयर्थं श्री ……….. (जिस देवी.देवता की पूजा कर रहे हैं उनका नाम ले)पूजनं च अहं क​रिष्ये। तत्पूर्वागंत्वेन ​निर्विघ्नतापूर्वक कार्य ​सिद्धयर्थं यथा​मिलितोपचारे गणप​ति पूजनं क​रिष्ये।

 

 

 

जब आप Sankalp Mantra बोल लें, फिर उसके बाद आपने हाथ में जो सामग्री ली है, उसे नीचे छोड़ दें। 

 

 

अमुक स्थाने – कार्य का स्थान

अमुक संवत्सरे – संवत्सर का नाम

अमुक अयने – उत्तरायन/दक्षिणायन

अमुक ऋतौ – वसंत आदि छह ऋतु हैं

अमुक मासे – चैत्र आदि 12 मास हैं

अमुक पक्षे – पक्ष का नाम (शुक्ल या कृष्ण पक्ष)

अमुक तिथौ – तिथि का नाम

अमुक वासरे – दिन का नाम

अमुक समये – दिन में कौन सा समय

 

 

 

Sankalp Mantra in Hindi Pdf

 

 

 

Sankalp Mantra

 

 

 

इस आर्टिकल में दिये गए किसी भी Pdf Book या Pdf File का इस वेबसाइट के ऑनर का अधिकार नहीं है। यह पाठको के सुविधा के लिये दी गयी है। अगर किसी को भी इस आर्टिकल के पीडीएफ फ़ाइल से कोई आपत्ति है तो इस मेल आईडी newsbyabhi247@gmail.com पर मेल करें।

 

 

 

 

मित्रों यह पोस्ट Sankalp Mantra in Hindi आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और इस तरह की पोस्ट के लिए इस ब्लॉग को सब्स्क्राइब जरूर करें।

 

 

 

 

Leave a Comment

Advertisements