नमस्कार मित्रों, इस पोस्ट में हम आपको Praveshika Book Pdf Hindi देने जा रहे हैं। आप नीचे की लिंक से Praveshika Book Pdf Hindi Download कर सकते हैं।
Praveshika Book Pdf Hindi 2021
एक राजा बहुत ही निर्दयी था। वह अपने प्रजा के ऊपर बहुत अत्याचार करता था। उसके राज्य में एक ब्राह्मण बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहा था।
प्रजा के बीच उस ब्राह्मण का बहुत नाम हो चुका था। यह बात निर्दयी राजा को मालूम हुई तो उसने ब्राह्मण को अपने राज्य में बुलाया और कहा, “तुम हमारे राज्य में बच्चों को गलत शिक्षा देते हो।”
ब्राह्मण ने कहा, “महाराज, मैं बच्चों को गलत शिक्षा नहीं देता। उन्हें अच्छे मार्ग पर चलने की शिक्षा देता हूँ।” निर्दयी राजा ने कहा, “ठीक है, लेकिन तुम हमारे तीन प्रश्नों का उत्तर दो नहीं तो मारे जाओगे। 1. हमारे सिर का मुकुट कैसा है ? 2. हमें दुनिया की सैर करने में कितना समय लगेगा ? 3. तुमसे प्रश्न पूछते समय हमारे मन में क्या चल रहा है ?”
ब्राह्मण राजा का प्रश्न सुनकर चौंक गया। उसने राजा से एक सप्ताह का समय माँगा। निर्दयी राजा ने उसे एक सप्ताह का समय दे दिया।
वह ब्राह्मण सभी लोगों से तीनों प्रश्नों का उत्तर पूछा, लेकिन कोई नहीं बता सका। किसी किताब में भी इन प्रश्नों का उत्तर नहीं था। अब तो ब्राह्मण को अपनी मौत निश्चित लग रही थी।
उसी समय एक किसान का लड़का ब्राह्मण के पास आया। ब्राह्मण को चिंतित देखकर पूछा, “क्या बात है पंडित जी आप उदास क्यों है ?”
ब्राह्मण ने सारी बात उस लड़के को बता दी। वह लड़का बोला, “मैं राजा के प्रश्नों का उत्तर दूंगा। आप हमें अपने शिष्य के रूप में राजा के पास भेज दीजिये।”
ब्राह्मण ने एक पात्र के साथ किसान के लड़के को राजा के पास भेज दिया। लड़का राजा के पास गया और बोला, “ब्राह्मण ने हमे आपके पास भेजा है। मैं आपके प्रश्न का उत्तर दूंगा।” यह सुनकर राजा हसने लगा और बोला, “गुरु उत्तर नहीं दे सका तो चेला क्या उत्तर देगा।”
लेकिन लड़के ने राजा के प्रश्न का उत्तर दिया। लड़के ने राजा से कहा, ” 1.आपका मुकुट विक्रमादित्य के सामान है। यह सुनकर राजा खुश हो गया। 2. सूरज उगने से पहले उठ जाइये, जितना समय सूरज को लगता है। उससे कम समय आपको लगेगा। 3. आपके मन में यह चल रहा है कि मैं ब्राह्मण का चेला हूँ और आपके प्रश्नों का उत्तर दे रहा हूँ। लेकिन यह गलत है, मैं ब्राह्मण का चेला नहीं हूँ, मैं एक किसान का बेटा हूँ।”
निर्दयी राजा उसके उत्तर से खुश होकर उसे कीमती उपहार दिया। किसान का लड़का ब्राह्मण के पास जाकर सारी बातें बताया। ब्राह्मण ने उस लड़के को अपना शिष्य बना लिया और शिक्षा दी।
अगर आदमी के अंदर देखने के जैसी प्रवित्ति होगी उसे उसी तरह दिखता है। एक सच्चे आदमी को अपने चारो तरफ सच्चाई और अच्छाई ही दिखती है। लेकिन एक चोर और बेईमान आदमी को अगर सच्चाई और ईमानदारी का चष्मा पहना दिया जाए और उसके नंबर बदलते भी जाए तो भी बेईमान को सदैव बेईमानी ही नजर आएगी। जब तक अंदर के चष्मे को स्वच्छ और साफ नहीं किया जाएगा तब तक नंबर बदलने पर भी कोई फायदा नहीं होगा।
रहीम और करीम दोनों बहुत ही बढ़िया दोस्त थे लेकिन दोनों की आदत में बहुत ही फर्क था। एक दयालु था ( रहीम ) एक कपटी था ( करीम ) एक बार एक फ़क़ीर आकर एक गांव में कई लोगो के मध्य परोपकार की बातें कर रहे थे। वहां रहीम और करीम भी बैठे थे।
रहीम ने उस फ़क़ीर के कहे वाक्यों को आत्मसात करने की कोशिश किया और काफी हद तक उसके जीवन में बदलाव भी आया था। लेकिन करीम के समझ में किछ नहीं आया उल्टे वह रहीम से कहने लगा, देखा तूने वह फ़क़ीर कैसे लोगो को बहकाकर अपना उल्लू सीधा कर रहा है। यानी अपनी कमाई कर रहा है।”
इसपर रहीम ने करीम से कहा, “तेरे चष्मे का नंबर बदलना पड़ेगा तभी तुझे सही ढंग से दिखेगा।”
करीम बोला, “हमारा चष्मा ठीक है और वह अपना चष्मा ठीक करने लगा। रहीम ने हसते हुए कहा, ” अंदर के चष्मे को ठीक कर।”
करीम के अंदर यह बात बैठ गई और वह अपने अंदर सुधार लाने की कोशिश करने लगा।
प्रवेशिका बुक पीडीएफ Download

यहां से आधुनिक हिंदी काव्य बुक पीडीएफ डाउनलोड करें।
यहां से आधुनिक हिंदी काव्य और उसका इतिहास Pdf Download करें।
यहां से आधुनिक साहित्य की प्रवृत्तियाँ नामवर सिंह pdf Download करें।
Note- इस वेबसाइट पर दिये गए किसी भी पीडीएफ बुक, पीडीएफ फ़ाइल से इस वेबसाइट के मालिक का कोई संबंध नहीं है और ना ही इसे हमारे सर्वर पर अपलोड किया गया है।
यह मात्र पाठको की सहायता के लिये इंटरनेट पर मौजूद ओपन सोर्स से लिया गया है। अगर किसी को इस वेबसाइट पर दिये गए किसी भी Pdf Books से कोई भी परेशानी हो तो हमें newsbyabhi247@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं, हम तुरंत ही उस पोस्ट को अपनी वेबसाइट से हटा देंगे।
मित्रों यह पोस्ट Praveshika Book Pdf Hindi 2021 आपको कैसी लगी जरूर बतायें और इस तरह की पोस्ट के लिये इस ब्लॉग को सब्स्क्राइब जरूर करें और इसे शेयर भी करें।