नमस्कार मित्रों, इस पोस्ट में हम आपको Hindi Nibandh Pustak Pdf देने जा रहे हैं, आप नीचे की लिंक से Hindi Nibandh Pustak Pdf Download कर सकते हैं और आप यहां से साई रक्षा मंत्र Pdf Download भी डाउनलोड कर सकते है।
Hindi Nibandh Pustak Pdf Download
पुस्तक का नाम | हिंदी निबंध पुस्तक |
पुस्तक के लेखक | प्रो. विराज |
फॉर्मेट | |
कुल पृष्ठ | 266 |
श्रेणी | निबंध |
साइज | 3.56 MB |
भाषा | हिंदी |

पर्यावरण पर निबंध
पर्यावरण प्रकृति प्रदत्त एक ऐसा आवरण है जो मनुष्य के जीवन को सरल बनाता है और प्रकृति प्रदत्त कोई भी संसाधन पर्यावरण के अंर्तगत आता है जैसे सूर्य की रोशनी, हवा, वनस्पति, प्राकृतिक पेड़ पौधे नदियां, पर्वत इत्यादि जो मानव जीवन को सरलता प्रदान करते है। यह सब प्रकृति प्रदत्त है।
पर्यावरण से हमे दैनिक उपभोग की सामाग्री प्राप्त होती है अतः हम कह सकते है कि अगर पर्यावरण पर मानव समाज ने ध्यान नहीं दिया तो एक समय ऐसा आएगा जब सभी जीवो के साथ ही मानव के जीवन पर भी प्रश्न चिन्ह लग जायेगा। जिस तरह से हमे पर्यावरण से मदद प्राप्त होती है तो उसके बदले में हमे भी पर्यावरण का सहयोग करना चाहिए।
पृथ्वी पर प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य होना चाहिए कि वह कोई ऐसा कार्य न करे जिससे पर्यावरण को हानि पहुंचे। लेकिन वर्तमान युग में राष्ट्र, प्रत्येक नागरिक एक अंधी दौड़ में शामिल हो गया है जिसे विकास कहते है। इस विकास के लिए न जाने कब से अनजाने में प्रत्येक राष्ट्र और प्रत्येक नागरिक विनाश के मुहाने पर आकर खड़ा हो गया है।
पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए अगर प्रत्येक आदमी छोटा सा प्रयास करे तो काफी हद तक पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। हम लोगो को अवशिष्ट की मात्रा में कमी करना चाहिए। प्रकति ने मानव के लिए पर्यावरण के अनुकूल बहुत सारे पेड़ पौधे इत्यादि उत्पन्न किए है जिनसे मानव को लाभ अवश्य उठाना चाहिए।
उदाहरण के लिए बांस को समझिए। बांस से रोज काम में आने वाली बहुत सी वस्तुए बनाई जा सकती है और इन वस्तुओ का उपयोग न होने पर यह पर्यावरण को हानि भी नहीं पहुंचाती है। मनुष्य पानी का संरक्षण करके पर्यावरण की सहायता में योगदान दे सकता है।
अक्षय ऊर्जा का उपयोग करके पर्यावरण का सहयोग किया जा सकता है। ध्वनि का प्रदूषण कम करते हुए भी पर्यावरण को सुरक्षित किया जाना चाहिए। पर्यावरण को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी पूरे विश्व की और सम्पूर्ण विश्व के नागरिकों की है कोई अकेले के प्रयास से सफलता नहीं प्राप्त कर सकता है।
कई देश की सरकारे पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास कर रही है अतः विश्व के समस्त नागरिको का यह कर्तव्य बनता है कि वह पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त करने के प्रयास में सहयोग करे। जो नयी-नयी बीमारियां फ़ैल रही है वह सब पर्यावरण के प्रदूषण का ही परिणाम है।
विकास की अंधी दौड़ की वजह से हमारा पर्यावरण दिन-प्रतिदिन प्रदूषित होता जा रहा है और यही कारण है कि पर्यावरण का प्रदूषण विश्व की समस्या बन गया है। मानव जाति द्वारा शहरीकरण और औद्योगीकरण आंदोलन ने चिकित्सा, उद्योग तथा सामाजिक क्षेत्र को विकसित अवश्य किया लेकिन प्राकृतिक संसाधनों और परादृश्यो को कंक्रीट के जंगल में तब्दील कर दिया।
विकास के लिए सड़को की अति आवश्यकता है बिना साधन के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। परन्तु यह कार्य प्रकृति द्वारा उपलब्ध संसाधनों को नष्ट करके नहीं हो सकता उदाहरण स्वरुप अगर सड़को का जाल बिछाया जा रहा है तो सड़क के किनारे छायादार वृक्षों के लिए भी प्रयास करना चाहिए। जिससे छाया तो प्राप्त अवश्य होगी और पर्यावरण की सुरक्षा भी निश्चित तौर पर हो सकेगी।
मित्रों यह पोस्ट आपको Hindi Nibandh Pustak Pdf कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में जरूर बतायें और Top Hindi Nibandh Pustak Pdf की तरह की पोस्ट के लिये इस ब्लॉग को सब्सक्राइब जरूर करें और इसे शेयर भी करें।